Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/BIHAR NEWS:पटना एम्स में तैनात महिला से रेप, पीड़िता ने आरोपित पर लगाया बेटे से भी गंदा काम करने का आरोप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 27, 2020

बड़ी खबर/BIHAR NEWS:पटना एम्स में तैनात महिला से रेप, पीड़िता ने आरोपित पर लगाया बेटे से भी गंदा काम करने का आरोप

पटना। पटना एम्स में तैनात तलाकशुदा महिला के साथ रेप का हैरान कर देने वाला मामला रांची में सामने आया है। पीड़ित महिला के मुताबिक करीब 8 साल से आरोपित युवक उसके साथ नजदीकियां बढ़ाते हुए जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपित ने महिला के बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसको अपने हवस का शिकार बनाया है।


संपत्ति की लालच में करना चाहता था शादी

पीड़िता ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक आरोपित की नजर उसकी संपत्ति पर थी और उसी वजह से वह उससे शादी करना चाहता था और मना करने पर उसके बच्चे के साथ मारपीट करता था। जबरदस्ती महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। महिला ने बताया कि आरोपित संजीव कुमार ने उसको और उसके बच्चे को जबरदस्ती 24 सितंबर को पटना से रांची लाया।

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

पीड़िता के मुताबिक आरोपी संजीव कुमार ने उसे पटना से रांची स्थित एक होटल में ले आया फिर उसके साथ गलत काम किया। इस मामले में पीड़िता ने चुटिया थाना में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी आरोपित को धर दबोचा है। फिलहाल आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है और घटना की बारीकी से जांच कर रही है।


महिला ने युवकपर लगाया बच्चे से भी रेप करने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उसे डरा धमका कर उसके पैसे से ऐश करता था। वहीं पीड़िता के एटीएम कार्ड को भी बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर ले लिया था। पीड़िता के अनुसार, एक माह पहले आरोपी ने जबरन उसे डरा धमका कर रजिस्ट्री ऑफिस में शादी करने के लिए आवेदन दिया था। जब पीड़िता ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया तो वह पटना आ गया। फिर आरोपी संजीव कुमार ने उसे और उसके बेटे को जबरन रांची ले गया और उससे रेप भी किया।