Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/मधेपुरा:बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 27, 2020

बड़ी खबर/मधेपुरा:बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली।

मधेपुरा। थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को पैर में गोली मारकर जख्मी कर दिया।

शुक्रवार की देर रात गौरीपुर के पंडा टोला निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार अपने घर जा रहा था। इस बीच मनोहर दुर्गा उच्च विद्यालय के समीप बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके बायें पैर में घुटने से नीचे लगी। किसी तरह वह अपने घर पहुंचा। घर वालों ने खून से लथपथ देख सीएचसी लाया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि गोली किसने चलाई यह पता नहीं चल पाया है।

थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।