Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:डाक विभाग ने शुरू की फाइव स्टार गांव योजना, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 17, 2020

BIHAR NEWS:डाक विभाग ने शुरू की फाइव स्टार गांव योजना, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

भागलपुर। डाक विभाग अपनी योजनाओं का विस्तार करने के लिए फाइव स्टार गांव योजना की शुरुआत की है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। फाइव स्टार गांव योजना के अंतर्गत डाकघर के सभी उत्पाद (प्रोडक्ट्स) और सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध, मार्केटिंग और प्रचारित किया जाएगा। इसके लिए डाकघर वन-स्टॉप शॉप के रूप में काम करेगा।

भागलपुर सहित देश के कई ऐसे सुदूरवर्ती गांव हैं जहां डाकघर की सेवाएं उपलब्ध नहीं है। इन इलाकों में कार्यालय ग्रामीणों की सभी संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए वन-स्टॉप शॉप के रूप में काम करेंगे। फाइव स्टार गांव योजना के तहत बचत बैंक खाते, रेकरिंग डिापॉजिट खाते, एनएससी या केवीपी प्रमाण पत्र, सुकन्या समृद्धि खाते या पीपीएफ खाते, फाइनेंसिंग डाकघर बचत खाता, भारतीय डाक पेमेंट बैंक खाते, पोस्टल लाइफ इंश्यूरेंस पॉलिसी या ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना खाता का लाभ मिलेगा।

इस योजना के तहत यदि कोई गांव उपरोक्त योजनाओं में से कोई चार उत्पाद में हिस्सा लेता है तो उस गांव को फोर स्टार का दर्जा दिया जाएगा। वहीं यदि कोई गांव तीन योजनाओं में भाग लेता है तो उसे थ्री स्टार का दर्जा दिया जाएगा। इन पर गांवों में सभी उत्पादों बचत और बीमा योजनाओं को बेचने का जिम्मा होगा। टीम का नेतृत्व संबंधित शाखा डाकघर के डाकपाल करेंगे।

फाइव स्टार गांव योजना के अंतर्गत शाखा डाकघरों के क्षेत्राधिकार बढ़ जाएगा। किसान बीमा या सरकार की योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। फसल बीमा, आवास बीमा आदि सरकार की योजनाओं को बेच सकेंगे। इसके लिए ग्रामीण डाक सेवकों की टीम बनाई गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। -एसके सुमन, डाकपाल, प्रधान डाकघर भागलपुर।