न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी कर रहे नियोजित शिक्षकों की बल्ले-बल्ले हो रही हैं। क्यों की इन्हे बिहार सरकार के द्वारा दिए गए कई तरह के लाभ मिलना शुरू हो गया हैं। खबर के मुताबिक 1 सितंबर 2020 से इन्हे EPF का लाभ मिल रहा हैं। इसकी तैयारी की जा रही हैं।
ईपीएफ लाभ से फायदा।
आपको बता दें की ईपीएएफ में 13 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार देगी। इसमें 12 प्रतिशत शिक्षकों के पीएफ खाते में और एक प्रतिशत राशि ईपीएफओ को जाएगी। शिक्षक भी 12 प्रतिशत की अपनी हिस्सेदारी देंगे। ये पैसा रिटायरमेंट के समय ब्याज के साथ जोड़कर दिया जायेगा। बता दें की ईपीएफ का लाभ दिया जाना भी एक तरह से वेतन वृद्धि ही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार कैबिनेट ने पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में तैनात शिक्षकों और लाइब्रेरी स्टाफ के हित में ये फैसले लिए हैं। इसके तहत अब शिक्षक कुछ शर्तों के साथ अब वो अपना मनचाहा ट्रांसफर करा सकते हैं। नियोजित शिक्षकों को बिहार सरकार की ओर से मातृत्व पितृत्व छुट्टी भी दी जा रही हैं। वहीं शिक्षकों की मृत्यु पर इसमें ढाई से छह लाख रुपये तक का राशि भी देने का प्रावधान भी लागू कर दिया गया हैं।