Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:पत्नी से झगड़े के बाद पति ने मासूम बेटी को पटक-पटक कर मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 17, 2020

BIHAR NEWS:पत्नी से झगड़े के बाद पति ने मासूम बेटी को पटक-पटक कर मार डाला

राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जहां एक सनकी बाप ने अपनी मासूम बेटी को पटक-पटक कर मार डाला। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कदमकुआं थाना इलाके के लोहानीपुर स्थित भूषण गली में रहने वाले धर्मेंद्र कुमार का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में धर्मेंद्र ने अपनी ढाई साल की बेटी को पटक-पटक कर मार डाला। घटना के वक्त बच्ची की मां घर में मौजूद नहीं थी। पुलिस ने आरोपित पिता धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। 

थानेदार निशिकांत निशि के मुताबिक आरोपित पिता हमेशा नशे में चूर रहता था। हालांकि घटना के वक्त वह नशे में नहीं मिला। पुलिस के सामने उसने बच्ची की हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। लोग उस क्रूर पिता को कोस रहे हैं जिसने मासूम को मार डाला।