Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक किया यौन शोषण,गर्भवती होने पर शादी से मुकरा युवक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 17, 2020

BIHAR NEWS:शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक किया यौन शोषण,गर्भवती होने पर शादी से मुकरा युवक

बांका। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने पड़ोस की लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक यौन शोषण किया। जब लड़की गर्भवती हो गई तो वह शादी से मुकर गया। इसपर पीड़िता ने बुधवार को पुलिस से शिकायत की है।

पीड़िता ने पुलिस से बताया कि पड़ोसी युवक मिथुन कुमार का अक्सर उसके घर आना जाना होता था। परिवार के भी सदस्य मिथुन से इतने घुल मिल गए कि घर का काम से लेकर हाट बाजार का भी काम के लिए उससे सहयोग लेने लगे। इसी बीच दोनों के बीच प्यार होने पर रात में चोरी-छिपे मिथुन युवती से मिलने लगा। लड़की भी मिथुन को जीवन साथी मान समर्पित हो गई। इस दौरान जब युवती गर्भवती हो गई तो पहले तो प्रेमी मिथुन कुमार पर शादी का बनाया।

जब उसने शादी से इन्कार किया तो युवती ने घटना की जानकारी अपने स्वजनों को दी। इसके बाद युवक के पिता सुबोध मंडल को भी इससे अवगत कराया गया। इसपर पिता सुबोध भड़क गए। बाद में पीड़िता पंचायत के मुखिया के पास पहुंचकर अपनी आप बीती सुनाई।

इस पर मंगलवार को गांव में ही पंचायत बैठाई गई। जिसमें मिथुन के पिता शादी की बात सुन पीछे हट गए। अंत में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है।