बेगूसराय। बेगूसराय में एक वहशी पिता द्वारा अपनी सगी बेटी से लगातार पांच वर्ष तक दुष्कर्म व दो अन्य बेटियों का यौन शोषण किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता बच्चियों की गुहार व विहिप बजरंगदल की पहल के बाद गुरुवार को बरौनी थाने में पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार किया गया है।
बच्चियों ने लगाया मां की हत्या का भी आरोप:
बरौनी थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में नाबालिग पीड़िता ने कहा कि पिता दुबई में काम करते थे। घर वापस लौटने पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया जाता। जब उसने पिता की शिकायत मां से की तो बीते 13 नवंबर 2019 को बलिया स्टेशन के समीप जान मारने की नीयत से धक्का दे दिया। घायलावस्था में इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। मां की मौत के बाद वहशी पिता ने 14 व 12 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। दुबई से अश्लील वीडियो कालिग का आरोप :
प्राथमिकी में पीड़िता ने अपने पिता पर विदेश से अश्लील वीडियो कालिग करने का भी आरोप लगाया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि दुबई से वीडियो कालिग के माध्यम से वह अश्लील हरकत करता था। उक्त संबंध में पीड़िता ने साक्ष्य के रूप में कई वीडियो सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। मां की मौत के बाद पीड़िता ने अपनी नानी को उक्त दर्द सुनाया जिसके बाद मामा की मदद से बजरंग दल के प्रदेश संयोजक शुभम भारद्वाज की पहल पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पिता की गिरफ्तारी हुई है।