Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/चुनावी दांव:CM नीतीश ने रातों रात लिया बड़ा फैसला, 64 एजेंडों पर लगी मुहर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 19, 2020

BIHAR/चुनावी दांव:CM नीतीश ने रातों रात लिया बड़ा फैसला, 64 एजेंडों पर लगी मुहर

न्यूज डेस्क: बिहार में चुनाव से पहले CM नीतीश ने रातों रात बड़ा फैसला लिया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 64 एजेंडों पर मुहर लगी है। जिसका लाभ बिहार की जनता को हो सकता हैं।

1 .नीतीश सरकार ने किसान सलाहकार के मानदेय को भी बढ़ाया है। कैबिनेट की बैठक में किसान सलाहकार के मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी पर मुहर लगी है।

2 .सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार महादलित विकास मिशन के संचालन में लगे वीएक्स मित्रों के वेतन में 1200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।


3 .कैबिनेट की हुई बैठक में तालीमी मरकज, शिक्षा सेवक, रसोइया, किसान सलाहकार, विकास मित्र के मानदेय में वृद्धि की गई हैं।

4 .सीएम नीतीश ने बड़ा फैसला लेते हुए मदरसा बोर्ड और संस्कृत बोर्ड के शिक्षकों के वेतनमान में 15 फीसद की वृद्धि की सौगात दी हैं।

5 .तालीमी मरकज के मानदेय में एक हजार रुपये प्रतिमाह का इजाफा किया गया। अब उन्‍हें 11 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

6 .आंगनबाड़ी सेविका के राज्य भत्ता में 300 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी सेविका के राज्य भत्ता में 230 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिका के राज्य भत्ता में 150 रुपये की बढ़ोतरी की है।