सहरसा। पूर्व मध्य रेल सहरसा से पटना के बीच 17 सितंबर से 30 सितंबर 20 तक तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी। जिसकी अधिसूचना रेलवे ने जारी कर दी है। 17 सितंबर से 30 सितंबर तक सहरसा से पटना के बीच राज्यरानी एक्सप्रेस, सहरसा से राजेन्द्र नगर इंटरसिटी एवं सहरसा से पाटलिपुत्रा स्टेशन के बीच जनहित एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार ही ट्रेनों का परिचालन हेागा। पूर्व मध्य रेल अंतर्गत छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। हाल ही में यह तीनों एक्सप्रेस ट्रेन सहरसा से चल रही थी। 4 सितंबर से 15 सितंबर 20 तक एग्जाम स्पेशल ट्रेन के रूप में इसका परिचालन शुरू किया गया था। 15 सितंबर के बाद इसके परिचालन को रोक दिया गया। लेकिन रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अब एक दिन बाद ही सही इसका विस्तार कर दिया है। अब यह तीनों ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय के मुताबिक सहरसा से चलेगी। इससे यात्रियों केा बहुत बड़ी राहत मिलेगी। पूर्व मध्य रेल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चन्द्र ने बताया कि सहरसा से राज्यरानी, इंटरसिटी एवं जनहित एक्सप्रेस ट्रेन को चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।