Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:12वीं के छात्र ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, 2 थानों की पुलिस पहुंची जांच करने - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 11, 2020

BIHAR NEWS:12वीं के छात्र ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, 2 थानों की पुलिस पहुंची जांच करने

बिहार के गोपालगंज जिले 12वीं के छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ये घटना मांझागढ़ थाने के इमलिया गांव की है। मृतक की पहचान कुणाल सिंह (17 वर्ष) के रूप में हुई है।  आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

आतमहत्या करने की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल में जांच करने के लिए दो थानों की पुलिस पहुंची। नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय, सब इंस्पेक्टर संपूर्णानंद व मांझागढ़ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मामले की जांच की। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में भी जुटी हुई है। 

बताया गया है कि कुणाल अपने घर पर था। घर पर रखे गए लाइसेंसी राइफल से उसने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी छात्र को परिजन इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद परिजन वहां मौजूद डॉक्टर व कर्मी से उलझ गए। परिजनों का तेवर तल्ख देखकर इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर व कर्मी भाग खड़े हुए।