Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR CRIME:घात लगाए अपराधियों ने CSP संचालक के सीने में मारी गोली, फिर लूट ले गए रुपयों से भरा बैग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 11, 2020

BIHAR CRIME:घात लगाए अपराधियों ने CSP संचालक के सीने में मारी गोली, फिर लूट ले गए रुपयों से भरा बैग

बांका. बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रहे ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) के संचालक को गोली मारकर दो लाख 80 रुपये लूटने का मामला सामने आया है. घटना बौन्सी थाना क्षेत्र के ऊपरी कैरी की है. वारदात के बारे में बताया जा रहा है कि SBI के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक 42 वर्षीय राकेश मिश्रा शाम को अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच पहले से घात लगाए अपराधियों (Criminals) ने हमला बोलकर पैसे से भरा बैग छीनने कोशिश की. पैसा छीनने का विरोध होने पर अपराधियों ने संचालक के सीने में गोली मार दी और जख्मी कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार इस बैग में 2 लाख 80 हजार रुपये थे.

बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुनकर जब ग्रामीण घरों से बाहर निकले तब तक गांव से थोड़ी दूर स्थित पूल पर राकेश लहूलुहान पड़े हुए थे. बाद में राकेश के पिता अतुल मिश्र सहित अन्य ग्रामीणों के सहयोग से बौन्सी रेफ़रल अस्पताल लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए तत्काल भागलपुर रेफर कर दिया गया. फिलहाल संचालक का इलाज भागलपुर में जारी है.

गौरतलब है कि करीब दो माह पूर्व भी कैरी पंचायत के  ही कोशियारी गांव के सीएसपी संचालक से भी दो लाख 20 हज़ार की लूट हुई थी, लेकिन इतने दिनों बाद भी मामले का उद्भेदन नहीं हो सका है. कोशियारी में हुई लूट के दौरान भी अपराधियों ने घात लगाकर ही घटना को अंजाम दिया था, लेकिन लूट का विरोध नहीं करते हुए अपराधियों को पैसा आसानी से दे दिया था. इसमें गोलीबारी की कोई घटना नहीं हुई थी.
विज्ञापन

पुलिस का बयान- इस बाबत बांका SDPO दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने गोली लगने और संचालक को गोली लगने की पुष्टि की है. वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी होने की बात कही है.