Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/बिहार में बिल्कुल मुफ्त ले सकते हैं जमीन का सारी जानकारी और नक्सा भी कर सकते हैं डाउनलोड - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 1, 2020

BIHAR/बिहार में बिल्कुल मुफ्त ले सकते हैं जमीन का सारी जानकारी और नक्सा भी कर सकते हैं डाउनलोड

यदि आप बिहार में रहते हैं और जमीन की पूरी जानकारी मुफ्त में लेना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छा मौका है क्योंकि ऐसे में बिहार में राज्य सरकार के वेबसाइट से आप ये सारी जानकारी बिल्कुल फ्री में ले सकते हैं और इसके लिए आपको एक रुपये खर्चने की जरूरत भी नही पड़ेगी।

साथ ही साथ जमीन का नक्शा मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपसे कोई पैसा नहीं लिया जायेगा।

इसके लिए आपको विभाग के नए वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट पर जमीन से जुड़ी सारी जानकारी डिजिटली अपलोड कर दिया गया है। पहले जमीन के नक्सा लेने के लिए आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब सरकार के तरफ से ये बिल्कुल मुफ्त में आपको दी जा रही है।