Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:कल 86 सालों का सपना पूरा करेंगे पीएम मोदी, बिहार को देंगे 12 तोहफे,जानिए। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 17, 2020

BIHAR NEWS:कल 86 सालों का सपना पूरा करेंगे पीएम मोदी, बिहार को देंगे 12 तोहफे,जानिए।

नई दिल्लीः भारतीय रेल की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल कोसी नदी पर बने दो किमी. लंबी रेल महासेतु का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेसिग के जरिए 18 सितंबर को रिमोट द्वारा करेंगे। इस दिन पीएम मोदी बिहार के लाभ के लिए यात्रियों की सुविधाओं से संबंधित 12 रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे

यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है।

86 साल का सपना होगा साकार
जी हां, बिहार में कोसी और मिथिलांचल के लोगों का सपना 86 साल के बाद पूरा होने जा रहा है। पीएम मोदी 516 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कोसी महासेतु का उद्घाटन करेंगे। बिहार में वर्ष 1934 में आए भूकंप के दौरान कोसी नदी पर बना रेल पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।

अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी नींव
इसके साथ ही उत्तर और पूर्व बिहार के बीच का रेल संपर्क टूट गया था। बता दें कि 6 जून 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कोसी नदी पर रेल पुल की नींव रखी थी। 17 साल बाद यह पुल बनकर तैयार हुआ है, जिसका उद्घाटन 18 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

86 सालों का सपना पूरा करेंगे पीएम मोदी, बिहार को देंगे 12 तोहफे।

.इन 12 परियोजनाओं में पीएम मोदी किउल नदी पर पुल, दो नए रेलवे लाइन्स का उद्घाटन करेंगे।


2 .पीएम मोदी समस्तीपुर-दरभंगा-जयनगर, समस्तीपुर-खगडिया, मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी, कटिहार-न्यू जलपाईगुडी, और भागलपुर-शिवनारायणपुर 5 विद्युतिकरण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

3 .पीएम मोदी सुपौल स्टेशन से सहरसा-असनपुर कुफा डेमो ट्रेन को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

4 . मोदी एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव शेड की परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

5 . बारा-बख्तियारपुर के बीच तीसरा रेलवे लाइन परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे।

6 . मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी बिहार के 86 सालों का सपना साकार करने जा रहे है। पीएम इस दिन ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतू को राष्ट्र को समर्पित करने जा रहे हैं।