Kosi Live-कोशी लाइव Bhagalpur Weather Forecast : दो दिनों में 51 MM बारिश, मौसम में नमी, सहरसा का अलर्ट, जानिए... मौसम पूर्वानुमान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 17, 2020

Bhagalpur Weather Forecast : दो दिनों में 51 MM बारिश, मौसम में नमी, सहरसा का अलर्ट, जानिए... मौसम पूर्वानुमान

भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast  : भागलपुर सहित आसपास के जिलों में सुबह से नमी है। मौसम में ठंडक है। हालांकि अभी तक बारिश की कहीं से कोई सूचना नहीं मिली है। सोमवार से ही लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। किसानों को काफी राहत मिली। धान और गन्‍ने की फसल को काफी लाभ हुआ। पिछले दो दिनों में 51 एमएम बारिश हुई है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा विभाग की माने तो आज और कल मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 83 फीसद आद्रता के साथ 2.4 किलोमीटर की प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिणी हवा चलने का अनुमान है। हालांकि कुछ जिलों में मौसम में तल्खी बना रहेगी। बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है। भागलपुर शहर के प्रत्‍येक सड़कों पर पानी बह रहा है। शहर की स्थिति नारकीय हो गई है। भोलानाथ पुल में जलजमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।

लखीसराय में धूप छांव है। आकाश में बादल है पर धूप भी मध्यम दिख रही है। हल्की हवा चल रही है। गर्मी से थोड़ी राहत है। जमुई में धूप खिली हुई है। उमस भरी गर्मी है। खगड़िया में धूप है। आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। बांका में आज मौसम बिल्कुल साफ है। हल्की धूप खिली है। बुधवार शाम को जिला के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी। सहरसा में बारिश हो रही है। किशनगंज में धूप छांव की स्थिति है। हल्की हवा भी चल रही है। बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने सहरसा के लिए अलर्ट जारी किया है। दोपहर बाद यहां बारिश होने की संभावना है। वज्रपात की भी संभावना है। मुंगेर, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, सुपौल आदि में मौसम साफ है। सुबह से मौसम में ठंडक है। हालांकि बारिश नहीं हुई है।