न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग यूनियन लिमिटेड ने निकाली हैं। आप अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
पदों की कुल संख्या : 275
पदों का विवरण : मिली जानकारी के मुताबिक वित्त सह लेखा अधिकारी, जूनियर इंजीनियर (सिविल), सहायक प्रबंधक (आई.टी.), खाता सहायक समेत कई पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं।
आयु सीमा : भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 व 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।
आवेदन की तिथि : आवेदकों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 02 सितंबर से ही शुरू हो चुकी हैं जो 28 सितंबर 2020 तक चलेगी।
चयन प्रक्रिया : बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग यूनियन लिमिटेड के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के द्वारा होगा।
आधिकारिक वेबसाइट : http://www.biscomaun.co.in/recruit
आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन पढ़ें और आवेदन करे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर हैं। इससे पहले आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें।