Kosi Live-कोशी लाइव Bihar CrimeNews:शराब पीने के विरोध पर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, साक्ष्य छिपाने को शव जलाया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 14, 2020

Bihar CrimeNews:शराब पीने के विरोध पर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, साक्ष्य छिपाने को शव जलाया

भोजपुर। भोजपुर जिले के इमादपुर थाना के राजपुर गांव में शनिवार की रात शराब पीने का विरोध करने पर एक पियक्कड़ पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य शव को ठिकाने लगा दिया।  इसे लेकर मृतका के पिता नंद किशोर सिंह ने रविवार को इमादपुर थाना में हत्या का केस दर्ज कराया है। जिसमें पति समेत चार को आरोपित किया है। आरोपित घर छोड़कर फरार बताया जाता है।  

मृतका 25 वर्षीय पूनम देवी राजपुर गांव निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ योगा सिंह की पत्नी बताई जाती है। रोहतास जिले के थाना के सातो परसिया के नंदकिशोर सिंह की पुत्री पूनम की शादी पांच साल पहले इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के रामवृक्ष यादव के पुत्र योगेन्द्र के साथ हुई थी। दांपत्य जीवन के दौरान तीन संतान की प्राप्ति भी हुई थी। हालांकि, पति के नशे का आदि होने के कारण अक्सर वाद-विवाद होते रहता था। शनिवार की रात भी दंपती के बीच वाद-विवाद होने की बात सामने आ रही है। इस दौरान नशे में टल्ली पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जला दिया गया। रविवार को घटना की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग पीरो पहुंचे तथा इसकी जानकारी डीएसपी से लेकर थाने को दी। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता के बयान पर एफआइआर दर्ज कर छानबीन की जा रही हैं। 

 

शराब के साथ चार गिरफ्तार

बड़हरा: स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बबुरा गांव में छापेमारी कर देशी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सभी गिरफ्तार आरोपी बबुरा गांव के सुधीर चौधरी, संजीत चौधरी, शिवकुमार महतो एवं भगवान प्रसाद बताए जाते हैं। पुलिस ने धंधेबाजों के पास से लगभग 15 लीटर महुआ का देशी शराब बरामद किया था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष अवधेश कुमार कर रहे थे। जिसमें पुलिस बल और सैंप के जवान शामिल थे।