Kosi Live-कोशी लाइव Bihar CrimeNews:दुष्‍कर्म के बाद काट डाला सिर, बहुत बुरी हालत में मिला युवती का शव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 13, 2020

Bihar CrimeNews:दुष्‍कर्म के बाद काट डाला सिर, बहुत बुरी हालत में मिला युवती का शव

Bihar CrimeNews: लकड़ी नवीगंज ओपी  क्षेत्र के मदारपुर गंडक नहर  मार्ग पर अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर उसकी पहचान छुपाने के लिए उसके सिर को काट दिया और शव को सड़क पर फेंक दिया। रविवार की सुबह शौच को गए लोगों ने महिला का सिर कटा शव नग्न अवस्था में देखा तो भौचक हो गए। शव देखते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई और पूरे गांव में यह बात आग की तरह फैल गई। 

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

घटना के बाद तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कुछ ग्रामीणों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की बात को लेकर चर्चा की तो कुछ घटना को कहीं और अंजाम देने के बाद शव को सुनसान सड़क पर फेंकने की बात कह रहे थे। लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पहचान छुपाने के लिए काट डाला सिर

पुलिस  शव के पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई थी। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अपराधियों ने महिला के सिर पर किसी भारी भरकम चीज से वार कर उसे कूंच दिया है और फिर पहचान छुपाने को धारदार हथियार से गला काट दिया है। महिला के शरीर से एक पीले रंग का कपड़ा बरामद किया गया है।