Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR CRIME: डीएम का फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर मुख्य सचिव और आइआइटी निदेशक से करता था बात,हुआ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 19, 2020

BIHAR CRIME: डीएम का फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर मुख्य सचिव और आइआइटी निदेशक से करता था बात,हुआ गिरफ्तार

बांका। जिलाधिकारी सुहर्ष भगत का फर्जी फेसबुक आइडी बनाने के आरोप में पुलिस ने छात्र कौशल पोद्दार को दरभंगा से गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक मई में डीएम का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर कई बड़े पदाधिकारियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर दोस्ती की। इसी बीच मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी ने डीएम को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने इसकी जानकारी एसपी अरविद कुमार गुप्ता को दी। जिसके बाद टाउन थाना में आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले को लेकर एसपी ने साइबर सेल का गठन किया। एसपी ने बताया कि इस काम में पटना के तकनीकी एक्सपर्ट का भी सहयोग लिया गया। अंतत: फर्जी एकाउंट बनाने वाले कौशल को दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया गया। कौशल के पास से पुलिस ने फेसबुक आइडी बनाने में प्रयुक्त मोबाइल, यूजर आइडी और पासवर्ड भी बरामद किया।

----------

बड़े अधिकारी बनकर करता था सबसे बात

एसपी ने बताया कि कौशल ने बांका डीएम का फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर किसी से कोई पैसे की मांग नहीं की थी। उसका शौक सिर्फ बड़े अधिकारी बनकर बात करना था। कौशल ने आइआइटी के निदेशक, धारवाहिक का निर्माण करने वाले निदेशक सहित कई मुख्य सचिव स्तर तक के अधिकारी से बांका डीएम बनकर बात की है। इतना नहीं कई आइएएस बनने के इच्छुक प्रतिभागी की बांका डीएम बनकर क्लास लेता था। साथ ही गलत तैयारी पर उसकी जमकर क्लास भी लेता था।

--------

पिता है शिक्षक, नानी घर के सभी सदस्य अमेरिका में बसे

एसपी ने पत्रकारों से बताया कि कौशल काफी सभ्य घर से है। वह बारहवीं का छात्र है। वैसे वह एक बार फेल हो चुका है। एसपी ने बताया कि कौशल के पिता दरभंगा में सरकारी शिक्षक है, जबकि उसके ननिहाल के सभी सदस्य अमेरिका में बसे हैं।