Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Crime:कार की डिक्की से मिला 73 लीटर शराब, तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 25, 2020

Bihar Crime:कार की डिक्की से मिला 73 लीटर शराब, तस्कर गिरफ्तार

कटिहार। कोढ़ा पुलिस ने एक मारुति कार की डिक्की से 73 लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए शराब तस्कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ अमरकांत झा ने बताया कि कोढ़ा थानाध्यक्ष रविद्र कुमार को सूचना मिली थी कि शराब तस्कर मारुति कार में शराब लेकर डिलीवरी देने जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मारुति कार को बासगाढ़ा चौक पर कोढ़ा पुलिस ने पकड़ लिया। कार की तलाशी के दौरान डिक्की से 73 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसमें बीयर, रॉयल स्टैग, इंपीरियल ब्लू व रॉयल चैलेंज की बोतलें शामिल है। उन्होंने बताया कि शराब तस्कर बांसगड़ा गांव के राजकमल मेहता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने चार अन्य तस्करों का नाम बताया है। उक्त चारों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शराब तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर है। मौके पर पुलिस निरीक्षक इरसाद आलम उपस्थित थे। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक हरिप्रसाद यादव, रामबहादुर शर्मा, सत्येंद्र सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।