Kosi Live-कोशी लाइव स्पेशल:पति-पत्नी में रहती है खटपट, अपनाएं ये 7 वास्तु टिप्स - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 12, 2020

स्पेशल:पति-पत्नी में रहती है खटपट, अपनाएं ये 7 वास्तु टिप्स

शादीशुदा जीवन में पति-पत्नी के बीच मतभेद होना स्वाभाविक है। जहां भी दो लोग होंगे वहां पर मतभेद होना सामान्य बात है। लेकिन अगर छोटे-मोटे मतभेद बडे होकर मनभेद में परिवर्तित हो जाएं तो यह चिंता का विषय बन जाता है। आगे चलकर यह निरंतर होने वाले झगड़ों और वाद-विवादों का कारण बनता है जिसका नकारात्मक असर स्वयं पति-पत्नी के अतिरिक्त बच्चों पर भी पड़़ता है। इन नकारात्मक प्रभावों से बचने और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए वास्तुकार संजय कुड़ी बता रहे हैं 7 वास्तु टिप्स।

1- बेहतर वैवाहिक जीवन के लिए उत्तरी वायव्य दिशा का वास्तु सम्मत होना जरूरी है। इसे हमेशा साफ और स्वच्छ बनाये रखें। नव विवाहित जोड़े के लिए बेडरूम की व्यवस्था भी उत्तरी वायव्य दिशा में ही होनी चाहिए। यहां स्थित बेडरूम में रह रहे पति-पत्नी के बीच एक दूसरे के प्रति रूचि बनी रहती है और दोनों में अच्छे सम्बन्ध स्थापित होते हैं।

2- जहां उत्तरी वायव्य में बना बेडरूम नए शादीशुदा जोड़ों के लिए बहुत अच्छा होता है, वहीं अगर लम्बे समय तक रहने के लिए बेडरूम का चुनाव करना हो या फिर कि आप घर के मुखिया है तो आपके बेडरूम के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा अधिक बेहतर विकल्प है। यह जीवन को स्थिरता प्रदान करने के साथ ही रिश्तों को बेहतर बनाने का काम करेगा।

3- इस बात का ध्यान रखे कि बेड का आकार वर्गाकार हो और यह लकड़ी का बना हो। इसके अतिरिक्त इसका डिजाईन बहुत पेचीदा और अजीब नहीं होना चाहिए। वरना सोते समय यह मानसिक रूप से असुविधाजनक महसूस कराएगा। कमरे में बेड की व्यवस्था इस प्रकार करें कि सोते वक्त आपका सिर दक्षिण या पश्चिम दिशा की रहे।

4- वैवाहिक जिंदगी में किसी भी प्रकार के तनाव से बचने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा में बेडरूम ना बनाये। और अगर यहां पर पहले से ही बेडरूम बना हुआ है तो शादीशुदा लोग उसका उपयोग न करें।

5- बेडरूम में दीवारों और फर्नीचर के लिए हल्के रंगों का ही प्रयोग करें। कमरे को अनावश्यक सामानों से न भरे।

6- किचन का निर्माण उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं करें। यहां पर निर्मित किचन पति-पत्नी के बीच संबंधों को ख़राब करता है। किचन का निर्माण दक्षिण-पूर्व दिशा में करना सर्वोत्तम है।

7- शादी और परिवार से जुडी तस्वीरें, फोटो एलबम्स इत्यादि को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच एक-दूसरे के प्रति अच्छी समझ देखने को मिलती है और परिवार में सौहार्द का माहौल बना रहता है।

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''