मधेपुरा। नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे एस ड्राइव अभियान के तहत ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने 50 लीटर शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार की सुबह पुलिस बल के साथ अरार संथाली टोला के समीप एनएच 106 पर दो बाइक सवार शराब लेकर डेफरा गांव की ओर जा रहे थे। पुलिस को देखने के बाद भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों बाइक सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरी में रखी 50 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पूछताछ में दोनों बाइक सवार ने अपना नाम रोहित कुमार व जितेंद्र कुमार बताया। दोनों पर शराब उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Friday, September 25, 2020
मधेपुरा/50 लीटर शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002