Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/छड़ लदा ठेला में बाइक सवार ने मारी टक्कर, छड़ पेट में घुसने से एक युवक की मौत। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 27, 2020

सहरसा/छड़ लदा ठेला में बाइक सवार ने मारी टक्कर, छड़ पेट में घुसने से एक युवक की मौत।

सहरसा। शुक्रवार की देर रात जलई ओपी क्षेत्र के गड़ौल और पुनाच के बीच पुल के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात के करीब साढ़े नौ बजे गड़ौल चौक से छड़ लादकर पुनाच जा रहे ठेला में पीछे से आ रहे बीआर 19 जे 3120 नम्बर की टीवीएस स्पो‌र्ट्स बाइक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में मोटरसाइकिल चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसके पेट सहित कई अंगों में छड़ घुस गया। हालांकि उसके साथ बाइक पर पीछे बैठा साथी दुर्घटना के बाद अपने घायल साथी को उसी अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गया। युवक की पहचान पुनाच निवासी 22 वर्षीय चंदेश्वरी राम के रूप में की गई। जख्मी चालक को जलई ओपी पुलिस द्वारा महिषी अस्पताल भेजा गया जहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौसम खराब होने के कारण युवक ठेला पर लदे छड़ को नहीं देख सका और दुर्घटना हो गई। युवक अपने ससुराल महिषी थाना क्षेत्र के सरौनी से अपने साथी के साथ अपने गांव पुनाच जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पत्नी इंदिरा देवी व अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे,शव को देख पत्नी के विलाप से संपूर्ण माहौल गमगीन हो गया।