Kosi Live-कोशी लाइव देखें Viral Video:मुंबई पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, कहा ऊपर से है प्रेशर, केस में शामिल हैं कई नामी हस्तियां - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 10, 2020

देखें Viral Video:मुंबई पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, कहा ऊपर से है प्रेशर, केस में शामिल हैं कई नामी हस्तियां

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले कई वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में सुशांत के फैंस ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो शेयर की जो एख बार फिर मुंबई पुलिस पर कई सवाल उठा रही है।

इस वीडियो में एक शख्स दिख रहा है हालांकि उनके चेहरे को छुपाया है। ये शख्स ये दावा कर रहा है कि वह मुंबई पुलिस का आदमी है और उसने ये वीडियो लोगों को मोटिवेट करने के लिए बनाया है।

शख्स कहता है कि उसे अपनी पहचान छुपानी होगी अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसकी जाॅब और फैमिली दोनों मुश्किल में आ जएगी। वायरल हुए इस वीडियो में शख्स कहता है-मुंबई पुलिस बुरी नहीं है लेकिन उन पर बाॅलीवुड और राजनीति से जुड़े कुछ लोगों का दबाव है। वीडियो में खुद को मुंबई पुलिस बताने वाला शख्स दावा करता है सुशांत सिंह ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसका मर्डर हुआ है।

इसमें कई बड़े लोग शामिल हैयही कारण है कि मुंबई पुलिस दबाव में हैं। शख्स कहता है सुशांत केस का मुख्य आरोपी सूरज पंचोली है। इसके अलावा भी वह कई बातें कहता है। खैर अब ये वायरल वीडियो सची है या झूठी या यह कोई है जो सिर्फ ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा है?

बता दें कि सुशांत के पिता ने पटना में पुलिस के पास एफआईआर दर्द कराते वक्त रिया पर कई आरोप लगाए थे। उनमें एक आरोप पैसों की लेनदेन का भी था। उनका दावा था कि सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ थे जिसमें से 15 करोड़ रुपए गायब हैं। इसके अलावा सीबीआई ने भी रिया समेत 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।