Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया।मधुमक्खी पालक ने की खुदकुशी, आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला शव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 10, 2020

खगड़िया।मधुमक्खी पालक ने की खुदकुशी, आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला शव




खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत घरारी गांव के पंचवटी टोला में एक मधुमक्खी पालक युवक ने रविवार की देर रात खुदकुशी कर ली। मृत युवक 18 वर्षीय नीरज कुमार मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत मुस्तफापुर गांव निवासी नागेश्वर राम के बेटे थे।

नीरज पिछले दो माह से पंचवटी टोला स्थित आम के बगीचे में रहकर मधुमक्खी का पालन कर रहे थे। सोमवार की सुबह आम के बगीचे से गुजर रहे लोगों ने उसके शव को पेड़ से लटकते हुए देखा। इसके बाद देखते ही देखते आसपास से लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने पेड़ से लटके युवक का शव नीचे उतारा।

इसके बाद सीमा क्षेत्र को लेकर मानसी और मुफस्सिल पुलिस के बीच लगभग तीन घंटे तक जिच चलती रही। तत्पश्चात मानसी पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इधर एसपी मीनू कुमारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। मृत युवक के मोबाइल की सीडीआर की जांच से घटना का खुलासा होगा।