Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS/शर्मनाक:प्रेमी धराया रंगेहाथ, प्रेमी-प्रेमिका का मुंडवाया बाल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, August 4, 2020

SUPAUL NEWS/शर्मनाक:प्रेमी धराया रंगेहाथ, प्रेमी-प्रेमिका का मुंडवाया बाल

सुपौल। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीनियां पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि के पति और उसकी महिला मित्र को रात में प्रेमालाप करना भारी पड़ गया। पंचायत प्रतिनिधि का पति रात में जैसे ही महिला मित्र के घर में घुसा वैसे ही ग्रामीणों ने घर को घेर लिया। स्थानीय बड़े पंचायत प्रतिनिधियों की अगुआई में ग्रामीणों ने दोनों को जमकर पीटा और फिर दोनों को रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया और दोनों का बाल मुंड़वा दिया। प्रेमी के एक तरफ की मूंछ भी मुंड़वा दी।

लक्ष्मीनियां पंचायत के वार्ड नंबर 4 निवासी पंचायत प्रतिनिधि का पति का अपने पड़ोस के ही एक महिला के घर पहले से आना-जाना था। इसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को पहले से थी। उक्त महिला के पति गांव से बाहर रहकर मजदूरी करता है। वह पिछले 8 महीने से घर नहीं आया है। इधर सोमवार की रात्रि भी पंचायत प्रतिनिधि का पति उस महिला के घर में घुसा। इसी क्रम में आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा होकर उसे उक्त महिला के घर से बरामद कर बंधक बना लिया।

सुबह समाज के सामने दोनों से बलपूर्वक माफीनामा लिखाया गया। इसके बाद लोगों ने महिला के बाल जहां-तहां से मुंड़ दिए एवं पुरुष के बाल और मूंछ को आधा मुंड़ दिया।

=======

अभी तक किसी पक्ष की तरफ से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है।

संजीव कुमार

ओपी अध्यक्ष, ललितग्राम