दरभंगा। जिले के कमतौल थानाक्षेत्र में एक ढाई साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ गंदी हरकत करने की हृदय विदारक घटना सामने आई है। इस सिलसिले में पीड़िता के पिता के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया है।
बच्ची बेहोशी की हालत में मिली
बताया जाता है कि सोमवार की शाम पीड़िता अपनी बड़ी बहन की गोद में खोल रही थी। इसी बीच ग्रामीण गुड्डू झा (29) बाइक लेकर पहुंचा और बड़ी बहन पर हमला कर बच्ची को छीन लिया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर बच्ची को ले गया। काफी देर के बाद बच्ची की खोज की गई। पूछताछ में बड़ी बहन ने बताया कि गुड्डू बाइक से ले गया है। जब उस दिशा में खोज की गई तो रजौन पुल के पास बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। इसके बाद उसे उठाकर गांव की दवा दुकान पर ले जाया गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म होने की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय थाना को घटना की सूचना दी गई। पीड़िता को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।


दरभंगा में आपस में टकराई दो बाइक, इंटर के छात्र समेत दो लोगों की मौतयह भी पढ़ें
काफी मशक्कत के बाद आरोपित को दबोचा
फिलहाल सर्जरी विभाग में उसके ऑपरेशन की तैयारी चल रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कमतौल और महिला थाना की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपित को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। कहा है कि वह शराब के नशे में था। इस क्रम में बच्ची को अगवा कर लिया और दुष्कर्म करने के बाद पुल के पास फेंककर फरार हो गया। इधर, महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि आरोपित की मेडिकल जांच कराई जा रही है। उसका डीएनए भी कराया जाएगा। दोनों के कपड़े को जब्त कर लिया गया है। जिसे एफएसएल के जांच के लिए भेजा जाएगा। इससे जांच में मदद मिलेगी।