Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL CRIME/हाईवे पर पिकअप लूटते पांच अपराधी स्कोर्पियो के साथ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, August 13, 2020

SUPAUL CRIME/हाईवे पर पिकअप लूटते पांच अपराधी स्कोर्पियो के साथ गिरफ्तार

सुपौल। भपटियाही थाना क्षेत्र के पिपराखुर्द गांव से आगे धीमरा धार पुल पर बुधवार की रात सिलीगुड़ी से मुजफ्फरपुर के लिए जा रहा पिकअप वैन चालक की चतुराई से लुटने से बच गया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन की चाबी लेकर गांव की ओर भाग निकला। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने हाईवे से अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

भपटियाही थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि बुधवार की आधी रात सिलीगुड़ी से मनोज कुमार यादव ने पिकअप वैन पर तीन टन अदरख लादकर मुजफ्फरपुर के लिए भेजा। सिमराही पहुंचने पर एक स्कॉर्पियो पर सवार पांच अपराधी पिकअप वैन का यह समझकर पीछा करने लगा कि उसपर शराब लदी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों ने पिकअप को ओवरटेक करते भपटियाही थाना क्षेत्र के धीमरा नदी पुल पर रोक लिया। स्थिति को भांपकर पिकअप चालक राजकुमार झा तथा सहचालक आशीष झा गेट खोल कर अंधेरे में भाग गया। इस दौरान चालक ने पिकअप की चाबी ले ली। इससे अपराधी पिकअप वैन को चालू नहीं कर सके। थानाध्यक्ष ने कहा कि चालक तथा सहचालक ने कुछ ग्रामीणों की मदद से पुलिस को फोन किया। इसके बाद सभी थाना पहुंच गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो अपराधी स्कॉर्पियो में तथा तीन अपराधी पिकअप के पास पकड़े गए। गिरफ्तार अपराधी बादशाह खान नवहट्टा, भरत सिंह रहुआ मनी, बनगांव, रविद्र यादव कहरा और अशोक कुमार सिंह तथा अंकन मधु उर्फ आशीष मल्हनी सुपौल का निवासी है। सभी अपराधी सहरसा जिले के ही हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। चालक राजकुमार झा ने बताया कि उन्हें सिमराही से आगे से ही पांचों अपराधी रोकने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पांचों अपराधियों को जेल भेज दिया है। स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली गई है।