सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत स्थित बरघुरा गांव में शादी का झांसा देकर नाबालिग के यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। सात माह से यौन शोषण करने के बाद नाबालिक के गर्भवती होने पर आरोपित ने शादी करने से इंकार कर दिया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस अधिकारियों के पास आवेदन भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया है। भेजे आवेदन में पीड़िता के पिता ने कहा है कि वो गांव से बाहर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गांव के ही तारणी शर्मा के पुत्र सनित कुमार ने उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाया। सात माह से नाबालिग पुत्री के साथ यौन संबंध बनाए जाने के बाद गर्भवती होने पर अब शादी करने से इंकार कर दिया। लोक-लज्जा एवं पुत्री के भविष्य को देखते हुए पहले लड़के के स्वजनों को जानकारी देते हुए शादी करने को कहा गया। लेकिन लड़का के स्वजनों द्वारा मारपीट की गई। सामाजिक तौर पर भी पहल करने की कोशिश की गई। परंतु कोई पहल नहीं हो सका। पीड़िता के पिता ने कहा कि गर्भवती होने के बाद शादी से इंकार करने पर पुत्री एक ही बात कहती है कि अगर सनित से शादी नहीं हुई तो आत्महत्या कर लूंगी। पीड़िता के पिता ने इस मामले में सनित कुमार, तारणी शर्मा, लरेन शर्मा, अनिल शर्मा, सिकन्दर शर्मा को जिम्मेदार ठहराते हुए कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
मामला मेरे संज्ञान में आते ही जांच शुरु कर दिया गया है। नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।
प्रमोद झा, थानाध्यक्ष , बिहरा।