Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/बिहारीगंज:कंटेनमेंट जोन का प्रत्येक दिन होगा निरीक्षण - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, August 13, 2020

मधेपुरा/बिहारीगंज:कंटेनमेंट जोन का प्रत्येक दिन होगा निरीक्षण

मधेपुरा। बीते दिनों बिहारीगंज मुख्यालय के वार्ड 14 और 12 सहित बभनगामा में कई लोग के कोरोना संक्रमित होने पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। एसडीएम शेख जियाउल हसन ने प्रशासन के साथ कंटेनमेंट जोन का जायजा लिया। एसडीएम के निर्देश पर जोन को पुन: पूरी तरह सील किया गया। एसडीएम ने बताया कि व्यवस्था पूरी तरह दुरूस्त है। कोरोना संक्रमण के प्रति सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। कंटेनमेंट जोन के नियमों का पालन नहीं करने वालें लोगों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि गृह विभाग से निर्धारित समय-सीमा तक कंटेनमेंट जोन का प्रत्येक दिन निरीक्षण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर एसडीएम के निरीक्षण से कंटेनमेंट जोन के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सभी दुकानों की शटर एसडीएम के आने से पूर्व गिर गई। इस दौरान बीडीओ प्रकाश कुमार, सीओ नागेश कुमार मेहता, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार एवं अन्य कर्मी व पुलिस बल शामिल थे।