मधेपुरा। कुमारखंड थाने के भतनी ओपी अंतर्गत लक्ष्मीनिया में ओपी पुलिस ने दो पिस्तौल, दो बाइक व चार मोबाइल के साथ चार बदमाश को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार भतनी ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे लक्ष्मीनिया वार्ड संख्या 10 स्थित सत्संग भवन चारमोहान पर सूचना आकलन करने के लिए पुलिस बल के साथ खड़े थे और बाइक की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे जिसे रोशनी दिखा कर रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को देख कर भागने लगे जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल चालक नवनीत कुमार यादव साकिन बरियाही वार्ड संख्या एक थाना शंकरपुर के साथ से कट्टा बरामद हुआ। वहीं पीछे बैठे मनीष कुमार के साथ से मात्र मोबाइल बरामद किया गया। कुछ ही देर बाद दूसरी मोटरसाइकिल से दो युवक आ रहा थे। रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ा। मु. इसराइल के साथ से कट्टा व मोबाइल और पीछे बैठे मु. अफतार साकिन हरीबोला वार्ड नंबर नौ के पास से मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त कर ओपी लाया जहां पूछताछ के दौरान युवकों ने घटना के राज खोल दिए। गुरुवार को घटना की जानकारी जदिया थाना अध्यक्ष पंकज कुमार को दी गई। उन्होंने ने भी कुमारखंड थाना पहुंचकर बदमाशों से पूछताछ किया। इस दौरान युवकों ने आपराधिक घटना को अंजाम दिए जाने की सारी बात कबूल किया। ओपी अध्यक्ष द्वारा सभी चारों बदमाश के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।