Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA NEWS/कैश काउंटर का ताला तोड़ 2 लाख 65 हजार की चोरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 16, 2020

PURNEA NEWS/कैश काउंटर का ताला तोड़ 2 लाख 65 हजार की चोरी

कसबा (पूर्णिया)। कसबा थाना क्षेत्र के काठ पुल एनएच 57 स्थित माफा पेट्रोल पंप के कैश काउंटर का ताला तोड़ काउंटर में रखे 2 लाख 65 हजार रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना की पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं घटनास्थल पर ही चोरों द्वारा ताला काटने के लिए प्रयोग में लाने वाली कटर मशीन तथा चप्पल छोड़ दिया गया था। जिसे पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते हैं कसबा थानाध्यक्ष पंकज आंनद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लग गए। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए माफा पेट्रोल पंप के मैनेजर राजीव कुमार मोदी ने बताया कि 14 अगस्त कि सुबह पेट्रोल पंप के कर्मी द्वारा केश काउंटर का ताला टूटने कि जानकारी दी गई गयी । पेट्रोल पंप पहुंचने पर पाया कि केश काउंटर रूम के दरवाजे पर लगा ताला टूटा पड़ा है, तथा केश काउंटर का लॉक भी टूटा था । चोरों ने काउंटर में रखे 2 लाख 65 हजार रुपए चोरी कर लिए । चोरी कि ये पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कसबा थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि माफा पेट्रोल पंप के मैनेजर राजीव कुमार मोदी की लिखित शिकायत पर कसबा थाना कांड संख्या 103/20 दर्ज कर लिया गया है। वहीं सीसीटीवी में आए चोर के फुटेज के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष पंकज आंनद ने बताया कि चोरों द्वारा छोड़े गए कटर तथा चप्पल को भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।