Kosi Live-कोशी लाइव Aadhar Card को अपने मोबाइल नंबर के साथ इस तरह करें लिंक, आधार की ऑनलाइन सेवाओं के लिए है बेहद जरूरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 16, 2020

Aadhar Card को अपने मोबाइल नंबर के साथ इस तरह करें लिंक, आधार की ऑनलाइन सेवाओं के लिए है बेहद जरूरी

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आधार कार्ड किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण और आवश्यक दस्तावेज बन गया है। कई सरकारी और निजी कार्यों में आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। परिचय पत्र के रूप में इसे हमेशा अपने साथ रखा जा सकता है। आधार कार्ड का कार्डधारक के सक्रिय मोबाइल नंबर के साथ अपडेट रहना भी काफी जरूरी है। कार्डधारक को आधार की ऑनलाइन सेवाएं प्राप्त करने के लिए अपना मोबाइल नंबर UIDAI के साथ रजिस्टर करवाना होता है।

यह भी पढ़ें: खत्म होने को है भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चीन की बादशाहत, देसी कंपनियां पटखनी देने के लिए हैं तैयार

वैसे तो आधार कार्ड के लिए नामांकन कराते समय ही मोबाइल नंबर UIDAI के साथ रजिस्टर करवा लेना चाहिए। लेकिन अगर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है या नया मोबाइल नंबर आधार कार्ड के साथ रजिस्टर्ड करवाना हो, तो कार्डधारक स्थायी नामांकन केंद्र जाकर ऐसा करवा सकते हैं। आधार के साथ मोबाइल नंबर रजिस्टर या अपडेट कराने के लिए कोई भी दस्तावेज जमा कराने की आवश्यकता नहीं होती है। आइए जानते हैं कि इसकी क्या प्रक्रिया है।

स्टेप 1. सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट https://www.uidai.gov.in/ पर जाना होगा और 'माय आधार' टैब पर जाकर 'लोकेट एन एनरोलमेंट सेंटर' पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 2. अब एक पेज खुलेगा जहां से राज्य, पिन कोड या अपना पता दर्ज कर कार्डधारक अपने निकटतम नामांकन केंद्र का पता प्राप्त कर सकते हैं।

स्टेप 3. इसके बाद कार्डधारक को अपने निकटतम नामांकन केंद्र जाना होगा और आधार सुधार फॉर्म भरना होगा।

स्टेप 4. इस आधार सुधार फॉर्म में कार्डधारक को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। यह वह एक्टिव मोबाइल नंबर होना चाहिए, जिसे कार्डधारक आधार के साथ अपडेट करवाना चाहता है।

स्टेप 5. अब कार्डधारक को यह आधार सुधार फॉर्म सबमिट करना होगा और प्रमाणिकरण के लिए अपने बॉयोमेट्रिक्स देने होंगे।

स्टेप 6. इसके बाद कार्डधारक को एक स्लिप दी जाएगी। इस स्लिप में एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) दर्ज होगा।