नई दिल्ली, एजेंसी। Amit Shah Coronavirus Positive : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाह ने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने जांच कराई। मेरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरी गुजारिश है कि आप में से जो भी लोग बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं कृपया स्वयं को आइसोलेट करे और अपनी जांच कराएं।'

पीड़िता के घर जाकर राखी बंधवाने की शर्त पर इंदौर हाई कोर्ट ने आरोपित को दी जमानतयह भी पढ़ें
बता दें कि शाह लगातार कोविड-19 आउटब्रेक पर लगाम लगाने के कार्यों की मॉनिटरिंग में लगे थे। बीते दिनों जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर हो गई थी। शाह ने खुद इसकी मॉनीटरिंग की थी। वह दिल्ली सरकार, केंद्रीय गृह एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक करके कोरोना से निपटने के इंतजामों की ताजा स्थिति पर अपडेट ले रहे थे। यही नहीं अनलॉक की प्रक्रिया पर गाइडलाइंस तैयार कराने में भी शाह की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मिट्टी के खोने से प्रभावित होता है सामान्य जीवन और स्वास्थ्य, यही सहती है क्लाइमेट चेंज का बोझयह भी पढ़ें
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि माननीय गृहमंत्री जी के कोरोना से संक्रमित होने का समाचार मिला। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शाह के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। रक्षा मंत्री ने कहा, 'अमितजी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है। कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।'

प्रकृति से मिला उत्तम उपहार है तांबा, संसार मे मौजूद सभी धातुओं में से है सबसे पवित्र, जानें क्योंयह भी पढ़ें
हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं योगी आदित्यनाथ सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी वरुण का आज रविवार को निधन हो गया। वह वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के चलते लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती थीं। इस सूचना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज का अपना अयोध्या और बाराबंकी का दौरा स्थगित कर दिया और मंत्री के निधन पर शोक संवेदना जताई।

कृषि सुधार के प्रावधान कई राज्यों को लगने लगे नागवार, नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से लगाई गुहारयह भी पढ़ें
गृहमंत्री शाह एक दिन पहले ही लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए थे। इस बीच तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें घर में आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। हालांकि इस दौरान डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी करेगी। बीते 29 जुलाई को 80 वर्षीय पुरोहित तब आइसोलेशन में चले गए थे जब राजभवन के तीन कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

जानें - भारतीय सीमा के करीब चीन की फौज और वायुसेना के जमावड़े पर क्या कहते हैं एक्सपर्टयह भी पढ़ें
इस बीच 22 दिन तक मुंबई के नानावटी अस्पताल में कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे अमिताभ बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बीते दिनों अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, पुत्रवधू एश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। एश्वर्या और आराध्या को पहले ही अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा कि मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया था। अब मुझे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मैं सेल्फ-आइसोलेशन में घर पर हूं।
उल्लेखनीय है कि देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 54,735 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 17,50,723 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 853 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। संक्रमण के कुल 17,50,723 मामलों में से 5,67,730 सक्रिय केस हैं। देश में 11,45,629 लोगों ने बीमारी को शिकस्त दी है। अभी तक 37,364 लोग संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।