बिहार में कोरोना का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब मंत्री, सांसद और विधायक के साथ जिलाधिकारी भी संक्रमित हो रहे हैं। एक दिन पहले लालू-राबड़ी आवास के 13 स्टॉफ के साथ ही सांसद, विधायक और पटना के जिलाधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार की कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। इसमें 2762 नए संक्रमित मिले हैं। बिहार की राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 460 की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मामले 57270 हो गए हैं।
पटना में अबतक सबसे अधिक 9824 संक्रमित
रविवार को जारी रिपोर्ट में सबसे अधिक संक्रमित पटना से 460 मिले। इसके साथ ही भागलपुर से 170, वैशाली से 131, नांलदा से 119 और रोहतास से 117 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बिहार में सबसे अधिक संक्रमित पटना में हैं। यहां 9824 लोग अबतक कोरोना की जद में आ चुके हैं। 24 घंटे की बात करें तो 1164 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं। वहीं 36637 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 20310 कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे में 35619 कुल जांच की गई है। बिहार में कोरोना काल के दौरान अबतक 612415 कुल जांचें की गई हैं।

Sushant Singh Rajput Death: पटना से कंट्रोल हो रही जांच, मुंबई पहुंचे राजधानी के सिटी एसपीयह भी पढ़ें
जदयू के पूर्व विधायक की पत्नी की संक्रमण से मौत
बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। खासकर अब राजनेता इसकी चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को जदयू नेता व गोह के पूर्व विधायक प्रो. रणविजय सिंह की पत्नी शशि देवी का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। बता दें कि प्रो. रणविजय खुद भी कोरोना पॉजिटिव हैं और उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा है।