सहरसा। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप धबौली-टेकनमा सड़क मार्ग स्थित एक पुलिया के किनारे एक माह की जीवित बच्ची को सड़क किनारे फेंक दिया गया। हालांकि लोगों ने बच्ची को बचा लिया। लेकिन बच्ची को किसने फेंका इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार धबौली दक्षिणी पंचायत के टेकनमा वस्ती वार्ड नौ निवासी मो. जफ्फार अपनी पत्नी के साथ रविवार को पतरघट बाजार आ रहे थे। रास्ते में उक्त पुलिया के किनारे पानी से एक बच्चे की रोने की आवाज आई। दोनों पति-पत्नी उसे जिदा देखकर उसे गोद में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गये। चिकित्सक डॉ. बीके प्रशांत तथा स्वास्थ्य प्रबंधक रमण कुमार ने नर्स के सहयोग से बच्ची का इलाज किया। जबकि नर्स अर्चना सिंहा एवं मीरा सहित ममता सकुनी देवी एवं नीलम देवी बच्ची की साफ-सफाई की। तथा सुरक्षा कक्ष में बच्ची को रखा गया है। चिकित्सक ने बताया कि बच्ची करीब एक माह की है और स्वस्थ्य है। इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई है। टीम आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों में यह चर्चा था कि बच्ची किसकी और और क्यों फेंक दिया गया।