*रितेश हन्नी/सहरसा*
सहरसा - जन अधिकार पार्टी (लो0) का एक दिवसीय बैठक तिवारी टोला स्थित प्रांतीय नेता कुमार अमरज्योति जायसवाल के आवास पर जिलाध्यक्ष महबूब आलम जिबु के अध्यक्षता एवं कार्यकारी अध्यक्ष रंजन यादव के संचालन में एक बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले के चारो विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। पार्टी के आलाकमान राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की सेवा का डंका चुहुओर सिर चढ़ कर बोल रहा हैं औऱ हमलोगों का मानव सेवा ही पूंजी है। जो और पार्टी को नही हैं पार्टी निर्णय कर चुकी है कि पार्टी के समर्पित और जमीनी कार्यकर्ता को तबज्जो दी जाएगी। जिस पर तमाम साथी ने हौसला बुलन्द होकर अपनी मेहनत करने बचनबद्ध होने की सहमति दिया। आयोजित बैठक में पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष हरिहर गुप्ता, कमलेश्वरी यादव, अरबिंद खां, प्रदेश महासचिव शशि यादव, अब्दुस सलाम, पिन्टू परासर, प्रदेश सचिव शैलेंद्र शेखर, समीर पाठक, इंदल यादव, नुनु यादव, प्रगति क्लासेज के संस्थापक नन्दन कुमार, सिंकू आनंद, नरेश निराला, राहुल भगत, नन्दन कुमार, जयदेव मुन्ना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।