Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/मानवता हुई शर्मसार: चचेरे भाई ने डरा-धमका कर बहन के साथ किया दुष्कर्म - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 10, 2020

BIHAR/मानवता हुई शर्मसार: चचेरे भाई ने डरा-धमका कर बहन के साथ किया दुष्कर्म

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के हिलसा थाना के एक गाँव मेरुत में मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई जहाँ एक लड़के ने चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में हिलसा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है जिसमें बताया गया कि चौदह किशोरी अपने घर में अकेली सो रही थी कि पड़ोसी रिश्ते में चचेरा भाई रमेश मौका पाकर घर में घुस गया और डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह घटना सोमवार की सुबह छह बजे की है जब बच्ची के घरवाले धान की निकौनी करने खेत की ओर गये थे। घटना की सूचना बच्ची ने अपने घर वालों को दी तब परिजनों ने हिलसा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी।

इसके बाद हिलसा थाना पुलिस ने छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और बच्ची को मेडिकल जांच कराकर परिजनों को सौंप दिया है।