सहरसा। जिलाधिकारी कौशल कुमार की सख्ती के बाद कोरोना सैंपल के जांच में तेजी आ गई है। सोमवार को 3581 सैंपल की जांच की गई जिसमे से 85 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। सहमति के आधार पर कुछ लोगों को होम क्वरांटाइन किया गया तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य विभाग के आइसोलेशन में रखा गया है। सिविल सर्जन डा. अवधेश कुमार ने बताया कि एंटीजन किट से 2970 लोगों की जांच की गई जिसमें 81 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि बनमाईटहरी में चलंत वैन से 128 की जांच की गई जिसमें चार एवं सलखुआ में चलंत वैन से 193 लोगों की जांच की गई जिसमें शून्य पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसी प्रकार ट्रूनेट मशीन से 90 व आरटीपीसीआर से 200 सैंपल की जांच की गई। सीएस ने बताया कि सदर अस्पताल में 203 लोगों की जांच हुई जिसमें 24 पॉजिटिव मरीज मिले। इसी प्रकार सदर प्रखंड कहरा में 284 में छह, पंचगछिया में 148 में पांच, पतरघट में 152 में दो, सोनवर्षा में 348 में दो, नवहट्टा में 222 में चार, सलखुआ में 171 में तीन, महिषी में 219 में दो, सौरबाजार में 419 में एक, बनमा में 201 में चार, बख्तियारपुर में 210 में 15, नियामत टोला में 181 में आठ एवं सहरसा बस्ती में 212 में पांच पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सीएस ने लोगों से बिना वजह घर से नहीं निकलने, मास्क पहनने व भीड़भाड़ में एक से दो फीट की शारीरिक दूरी बनाकर रखने का आग्रह किया है।