Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/राम मंदिर निर्माण हजारों सेवकों के बलिदान और त्याग का प्रतिफल - संजीव झा* - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, August 5, 2020

सहरसा/राम मंदिर निर्माण हजारों सेवकों के बलिदान और त्याग का प्रतिफल - संजीव झा*

*रितेश हन्नी/सहरसा

सहरसा - अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर के आज हुए भूमि पूजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सहरसा के पूर्व भाजपा विधायक संजीव कुमार झा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करोड़ों हिंदुओं के संकल्प, बलिदान और त्याग का प्रतिफल है। लगभग 5 सदियों के संघर्ष में हमने कई संघर्ष की गाथा को देखा और सुना। प्रभु श्री राम के बिना भारत की संस्कृति का परिकल्पना नही किया जा सकता। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र ही हमारी संस्कृति है। आज भारत के सांस्कृतिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत हुई है। अपने ही जन्मस्थान में टेंट में रह रहे रामलला का भव्य मंदिर निर्माण की आज शुभारंभ होना हम सबके लिये रोमांचक और गौरव की बात है। प्रभु श्री राम का यह राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सक्षम और सशक्त नेतृत्व क्षमता का सुखद प्रतिफल है। संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, भाजपा एवं अन्य हिंदूवादी संगठन के लाखों कारसेवकों के तपस्या और बलिदान का परिणाम है। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े सभी महानायकों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभु राम के प्रेरणा से आनेवाले समय में भारत में रामराज्य की स्थापना एवं विश्व विजयी भारत के संकल्प को साकार करेगा।