सहरसा। बैजनाथपुर-सोनवर्षा मुख्य मार्ग के अजगेवा भवानीपुर गांव के समीप बुधवार को पिकअप वैन की ठोकर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सोनवर्षा थाना के मनोरी गांव निवासी पिकू यादव एवं बनमा ईटहरी ओपी के मुरली गांव निवासी दिलीप यादव दोनों मोटरसाइकिल से सहरसा जा रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से पिकअप वैन आ रहा था। पिकअप वाहन से मोटरसाइकिल में जोरदार ठोकर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों ने दोनों जख्मी को सीएचसी सौरबाजार में भर्ती कराया जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में इलाज के दौरान सहरसा में जख्मी पिकू यादव की मौत हो गयी।