Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/बिना मास्क के घूम रहे लोगों को जुर्माना स्वरूप मास्क देते हुए रुपये की वसूली की गई। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 30, 2020

सहरसा/बिना मास्क के घूम रहे लोगों को जुर्माना स्वरूप मास्क देते हुए रुपये की वसूली की गई।

सहरसा। जिलाधिकारी कौशल कुमार व एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर रविवार एएसपी बलिराम चौधरी, सदर अनुमंडलाधिकारी शंभूनाथ झा के नेतृत्व में विभिन्न चौक-चौराहे पर मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। इस क्रम में एसडीओ ने मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए नियमित मास्क लगाने का निर्देश दिया। इस क्रम में कई लोगों को जुर्माना रसीद काटकर दो-दो मास्क भी दिया गया। एसडीओ ने लोगों को कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही अपने और दूसरों के लिए जानलेवा हो सकता है। उन्होंने चौक-चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसके लिए सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया।

मास्क चेकिग अभियान के पूर्व एसडीओ ने सशस्त्र बल के साथ सब्जी बाजार और अन्य बाजार का निरीक्षण किया तथा जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में दुकानदारों को निर्धारित अवधि में ही दुकान खोलने का निर्देश दिया। कहा कि इसकी अवहेलना किए जाने पर कोविड-19 और लॉकडाउन के प्रावधानों के तहत संबंधित लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को पूरी तरह शारीरिक दूरी का पालन करने और बिना मास्क लगाए आने वाले ग्राहकों को कोई सामान नहीं देने की हिदायत दी।

संसू, महिषी (सहरसा): सीओ देवनन्दन सिंह द्वारा जलई ओपी पुलिस के सहयोग से गंडौल चौक पर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान चौक पर बिना मास्क के घूम रहे 28 लोगों को जुर्माना स्वरूप मास्क देते हुए 1400 रुपये की वसूली की गई।