Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सुनी लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 30, 2020

मधेपुरा/भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सुनी लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात

मधेपुरा/ मधेपुरा नगर परिषद स्थित चित्रगुप्त भवन के हॉल में भाजपा मधेपुरा नगर अध्यक्ष अंकेश गोप के अध्यक्षता में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात एवं नगर कोर कमिटी की बैठक आयोजित की गई । उक्त बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बिहार सरकार रविन्द्र चरण यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात युवाओं के लिये लाभदायक है , और उसके भविष्य का दिशा तय करने वाला कार्यक्रम है , कोर कमिटी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा का कार्यकर्ता मौजूद है और भाजपा और जदयू की सरकार बनना तय है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी मधेपुरा विधानसभा बिजय कुमार बिमल ने कहा कि आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव के लिये सभी कार्यकर्ता तैयार रहें , और बूथ पर पूरी तैयारी के साथ लगे रहें । और माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के किये गए कार्य की जानकारी जनता तक पहुंचाने का काम करें । पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने मन की बात एवं सांगठनिक जानकारी कार्यकर्ताओं से साझा किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव ने कहा कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़ने वाली है , इसीलिए सभी भाजपा के युवा साथी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के द्वारा किए गए कार्य को जनता तक सोशल मीडिया एवं घर घर जाकर पहुंचाने का काम करें । कार्यक्रम को मधेपुरा विधानसभा प्रभारी बैजनाथ खिरहर , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता राय , शिक्षा प्रकोष्ट के आभाष आंनद , पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद अकेला , मनीन्द्र दास ने भी संबोधित किया । अध्यक्षीय भाषण में नगर अध्यक्ष अंकेश गोप ने कहा कि मधेपुरा नगर के 26 वार्ड के 46 बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता की टीम तैयार है , और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता साथ मिलकर मधेपुरा विधानसभा की सीट जीतेंगे । कार्यक्रम में नगर महामंत्री सुनील सिंह , उपाध्यक्ष विक्की विनायक , सौरव यादव , लखी देवी , नगर मंत्री विक्रांत आनंद , संजय साह  नगर कोषाध्यक्ष अरविंद दास ,नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्पणा कुमारी , ओमप्रकाश यादव , कुमारी साबरमती , अंनत प्रताप , दीपक सिंह , सुनील सिंह , रिपु कुमार , अभिनव कुमार , अविनाश राय , आशा कुमारी , दीपक चौरसिया , सुधांशु यादव , हेमंत सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम में मौजूद रहे । कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन नगर उपाध्यक्ष राजू कुमार ने किया एवं उपस्थित लोगों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट किया ।