Kosi Live-कोशी लाइव पटना/बिहार में बाढ़ के पानी में घुसकर कुछ इस तरह फहराया गया तिरंगा, तसवीरें वायरल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 15, 2020

पटना/बिहार में बाढ़ के पानी में घुसकर कुछ इस तरह फहराया गया तिरंगा, तसवीरें वायरल

पटना : कोरोना वायरस संक्रमण के खौफ के बीच आज पूरे देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. बिहार में कोरोना के साथ-साथ बाढ़ का भी कहर जारी है, दोनों आपदा से लड़ते हुए लोगों ने तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया. बिहार के कई इलाकों से खास तसवीरें आ रही हैं, जिसमें लोग बाढ़ के पानी में घुसकर तिरंगा फहराया.

स्कूल प्रशासन ने बाढ़ के पानी के बीच तिरंगा फहराया. दरअसल जिले में बाढ़ के कारण संत जोसेफ एकेडमी के कैंपस में भी पूरी तरह से पानी भर गया है. लेकिन इसके बावजूद 15 अगस्त के मौके पर पानी में ही तिरंगा फहराने का निर्णय लिया गया. जिसके बाद पानी में तिरंगा फहराने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं.
बिहार में बाढ़ के पानी में घुसकर कुछ इस तरह फहराया गया तिरंगा, तसवीरें वायरल
photo akky

सन्त जोसेफ के सचिव डॉ देव कुमार सिंह ने बताया कि बांध टूट जाने से काफी दिनों से बाढ़ का पानी स्कूल में जमा हो गया है और पूरा स्कूल कैंपस डूब गया है. आज बाढ़ के पानी में ही तिरंगा फहराया गया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही हो रही है. इसके अलावा सारण में कई और जगहों से ऐसी तस्वीरें आयीं जहां लोग बाढ़ के पानी में तिरंगा फहराते हुए नजर आये.