Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/लगातार जारी है आंदोलन:आंगनबाड़ी सेविका को मिले शिक्षक का दर्जा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 28, 2020

सहरसा/लगातार जारी है आंदोलन:आंगनबाड़ी सेविका को मिले शिक्षक का दर्जा

सहरसा। बाल विकास कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सात सूत्री मांगों को लेकर सेविका-सहायिका ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना के माध्यम से मांग पत्र सीडीपीओ को सौंपा गया। सेविका संघ की प्रखंड अध्यक्ष कंचन कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित धरना में सेविकाओं ने कहा कि हमलोग सरकार के निर्देश का अनुपालन करते हुए सभी कार्य समय पर पूरा करते हैं। लेकिन काम के बदले सही मानदेय हमलोगों को नहीं दिया जा रहा है। सेविकाओं ने कहा कि हमलोगों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए। सेविकाओं ने विभाग द्वारा बिना पत्र निर्गत किये कार्य नहीं करवाने, नई शिक्षा नीति के तहत सेविका को शिक्षक का दर्जा दिये जाने की मांग की गई। धरना में सेविका संघ की जिला अध्यक्ष गुड़िया कुमारी, अर्चना कुमारी, सुनीता कुमारी, मुन्नी कुमारी, रंजू कुमारी, कंचन कुमारी, पूनम कुमारी, चांदनी कुमारी, अम्बिका कुमारी, बबीता कुमारी, राजमनी कुमारी, अंजनी कुमारी, मनोरमा कुमारी, प्रीति कुमारी, निरूपमा कुमारी समेत सभी सेविका सहायिका उपस्थित थे।