Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/देसी कट्टा और गोली के साथ तीन गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 28, 2020

सहरसा/देसी कट्टा और गोली के साथ तीन गिरफ्तार

सहरसा। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की देर शाम तीन बदमाश को एक देशी कट्टा और एक गोली के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मो. अकमल हुसैन ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान खजुराहा महादलित विद्यालय के समीप पुलिस गाड़ी को देखकर तीन युवक भागने लगा। शक होने पर पुलिस बल द्वारा उसे खदेड़कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से एक देशी कट्टा और एक गोली किया गया। बरामद हथियार व कारतूस को जब्त कर तीनों युवक को थाना लाया गया। गिरफ्तार युवक में दो की पहचान सौरबाजार थाना अंतर्गत पतरघट ओपी क्षेत्र के सासाराम गांव निवासी नवल कुमार और चितरंजन कुमार तथा एक युवक की पहचान थाना क्षेत्र के भवड़ा गांव निवासी दालो यादव के रूप में की गई है। तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।