Kosi Live-कोशी लाइव उपडेट्स/सहरसा के राजद नेता विजेंद्र यादव की सड़क दुर्घटना में मौत, लालू यादव से मिलने गए थे रांची - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 30, 2020

उपडेट्स/सहरसा के राजद नेता विजेंद्र यादव की सड़क दुर्घटना में मौत, लालू यादव से मिलने गए थे रांची

सहरसा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची गये पूर्व जिला पार्षद सह राजद नेता बिहरा थाना के बिजलपुर निवासी विजेन्द्र यादव की मौत रांची से लौटने के दौरान हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में हो गई। विजेन्द्र यादव अगामी विधानसभा चुनाव में महिषी विधानसभा क्षेत्र से टिकट की अपनी दावेदारी हेतु तीन दिन पूर्व पटना गये थे। जहां से वे रांची लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची चले गये। रांची से लौटने के दौरान हजारीबाग के समीप सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी। इस घटना में अन्य लोग जख्मी हैं। स्वजन हजारीबाग के लिए रवाना हुए हैं। हालांकि स्वजन का कहना है कि उन्हें जख्मी होने की सूचना मिली है।जिस कारण जा रहे हैं। मौत की पुष्टि नहीं की। वहीं बताया जा रहा है कि विजेन्द्र के साथ सौरबाजार के जोगिन्द्र राम की भी मौत हो गई है। जबकि मकुना के छोटेलाल यादव जख्मी हैं।

बरही थाना अध्यक्ष ने बताया कि हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में यह घटना घटी। इस घटना में घायल पूर्व उपप्रमुख सौरबाजार जोगिन्द्र राम और छोटेलाल यादव को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना सुबह करीब तीन बजे दुर्घटना हुई थी।

मुखिया एवं जिला पार्षद दोनो पद से कि थी जीत हासिल

समाज सेवा एवं कुशल व्‍यवहार के कारण वर्ष 2000 मे विजेन्द्र यादव एक साथ जिला पार्षद सदस्य एवं मुखिया पद से जीत हासिल किया था। हालांकि वे मुखिया पद से त्याग पत्र दे जिला पार्षद पद को स्वीकार किया। वहीं वर्ष 2010 मे विजेन्द्र के पत्नी वीणा देवी पार्षद पद पर निर्वाचित हुई थी। विजेन्द्र के आक्समिक निधन पर राजद खेमा समेत सभी दलों ने दुख ब्यक्त किया है।


राजद कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों में शोक

इस घटना से राजद कार्यकर्ताओं में शोक है। राजद के अलावा अन्‍य पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने भी विजेंद्र यादव की मौत पर दुख जताया है। लोगों ने कहा कि सभी लोगों के दुख सुख में शामिल होते थे।