मधेपुरा। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन शाखा मधेपुरा, लायंस क्लब द्वारा जुगत फार्मा के सहयोग से मेडिकल कॉलेज में इलाजरत कोरोना मरीजों के लिए बिस्कुट व इम्युनिटी बूस्टर ड्रिक उपलब्ध कराया गया। जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में मारवाड़ी के द्वारा अधीक्षक कर्नल अहमद अंसारी को यह सब सामग्री सौंपी गई। 25 सौ पीस इम्युनिटी बूस्टर मुलमिना टेट्रा पैक ड्रिक व एक हजार ब्रिटानिया बिस्कुट दिया गया। अधीक्षक ने प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन व लायंस क्लब को इसके लिए धन्यवाद दिया। इससे पहले भी मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा मेडिकल कॉलेज के मरीजों के लिए बिस्कुट व नमकीन उपलब्ध कराया गया था। मौके पर मनीष कुमार सर्राफ, विकास सर्राफ, प्रमोद अग्रवाल, राजेश सुल्तानिया पप्पू, संजय सुल्तानिया, जुगत फार्मा के प्रतिनिधि राजीव रंजन, डॉ. अंजनी कुमार एवं डॉ. प्रिय रंजन भास्कर मौजूद थे।