Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने किया बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 29, 2020

सहरसा/नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने किया बरामद

सहरसा। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रंगीनिया चौक स्थित पुल के समीप से रिश्तेदार के यहां से वापस लौट रहे एक लड़की का अपहरण शादी की नीयत से किये जाने का मामला सामने आया है। मामले में अपहृता के पिता के आवेदन पर चार लोगों को नामजद किया गया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी युवक रवि कुमार अमन को उसके घर से शुक्रवार को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा शनिवार को अपहृत लड़की को भी बरामद कर लिया है।