Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/1 September से हो रहे हैं ये 7 बदलाव, जानि‍ए आप पर कितना होगा असर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 28, 2020

बड़ी खबर/1 September से हो रहे हैं ये 7 बदलाव, जानि‍ए आप पर कितना होगा असर

नई द‍िल्‍ली: अगले 3 द‍िन बाद सितंबर का महीना शुरु हो जाएगा। देश में 1 सितंबर से कुछ अहम बदलाव अमल में आने वाले हैं। ये रोजमर्रा की जिंदगी से लेकर फाइनेंस तक से जुड़े हैं। ज‍िसका आपके जीवन पर सीधा असर पड़ने वाला हैं।

अगले महीने से गैस सिलेंडर (एलपीजी), होम लोन, ईएमआई, एयरलाइंस सहित कई और चीजों में बदलाव हो जाएंगे। वहीं इन बदलावों में लॉकडाउन हटाने के चौथे चरण यानी अनलॉक 4 के नियम भी शामिल हैं। इसके अलावा सरकार ने कुछ नए प्रावधानों का एलान अगस्त माह में किया था, जो 1 सितंबर से लागू होने जा रहे हैं। तो चलि‍ए जानते हैं कि अगले माह से क्या-क्या बदलने वाला है।


एलपीजी सिलेंडर के दाम में होंगे बदलाव

देश में कोरोना काल के दौरान एक तरफ जहां महामारी के कारण महंगाई दर बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ बहुत जल्द ही रसोई गैस सस्ती हो सकती है।

एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी के दामों में भारी गिरावट हो सकती है। 1 सितंबर को एलपीजी के दाम में बदलाव हो सकता है। बता दें कि माना जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो सकता है। जैसा कि हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। ऐसे में माना जा रहा है कि 1 सितंबर को पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमत को रिवाइज कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि सितंबर में एलपीजी सिलेंडर के दाम घटेंगे।

50 रुपये सस्ता मिलेगा गैस सिलेंडर, ऐसे करें बुक


महंगा होगी फ्लाइट यात्रा

1 सितंबर से विमान सेवाएं महंगी हो सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 1 सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से उच्च विमानन सुरक्षा शुल्क (एएसएफ) वसूलने का फैसला किया है। एएसएफ शुल्क के तौर पर घरेलू यात्रियों से अब 150 के बजाए 160 रुपए वसूला जाएगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 4.85 डॉलर के बदले 5.2 डॉलर वसूला जाएगा।


बढ़ेगा ईएमआई का बोझ, ये है बड़ी वजह

ईएमआई चुकाने वाले ग्राहकों को जेब पर झटका लगता है क्‍योंकि कोविड-19 संकट की वजह से लोन ग्राहकों की ईएमआई पर इस वर्ष मार्च में जो रोक लगी थी, वह 31 अगस्त को समाप्त हो रही है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) व पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की तरफ से अगले हफ्ते फैसला होने की संभावना है। वहीं बैंकिंग सेक्टर में इसे आगे बढ़ाने को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। बता दें कि खुदरा लोन (होम, आटो, पर्सनल लोन जैसी सावधि कर्ज योजनाओं के तहत लिए गए लोन) को किस तरह से जारी रखा जाए, इसका खाका स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।


स्‍कूलों के खुलने पर हो सकता है फैसला

सरकार सितंबर माह से देशभर में सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति दे सकती है। कोरोना संक्रमण के चलते बंद पड़े देशभर के स्कूलों में सितंबर माह से फिर रौनक छा सकती है। केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 में कई प्रतिबंधों के साथ 1 सितंबर से 14 नवंबर के बीच स्कूल खोलने लिए गाइडलाइंस की तैयारी कर रही है। योजना पर सचिवों के समूह और हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन से इस बारे में चर्चा हो चुकी है। वहीं बताया जा रहा है कि अंतिम अनलॉक गाइडलाइंस के दौरान इस बारे में जानकारी दी जाएगी।


शुरू हो सकती है दिल्ली मेट्रो

1 सितंबर से दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशशबरी है। दिल्ली में मेट्रो शुरू होने की राह देख रहे लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। देश में 1 सितंबर से लॉकडाउन में छूट का चौथा चरण अनलॉक 4 शुरू होने जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान एक सितंबर से ही दिल्ली मेट्रो के परिचालन की अनुमति दी जा सकती है।


जीएसटी भुगतान में देरी, तो कुल देनदारी पर ब्याज

सरकार ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के भुगतान में देरी की स्थिति में एक सितंबर से कुल टैक्स देनदारी पर ब्याज लगाया जाएगा। इस साल की शुरुआत में उद्योग ने जीएसटी भुगतान में देरी पर लगभग 46,000 करोड़ रुपये के बकाया ब्याज की वसूली के निर्देश पर चिंता जताई थी। ब्याज कुल देनदारी पर लगाया गया था।


ओला और उबर ड्राइवर कर सकते हैं हड़ताल

वहीं सितंबर में लोगों को कुछ झटका भी लग सकता है। ऐप आधारित कार सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी ओला और उबर के ड्राइवरों ने दिल्ली-एनसीआर में 1 सितंबर से हड़ताल की धमकी दी है। कैब ड्राइवरों ने अपनी कई मांगों जैसे किराये में बढ़ोतरी और लोन रिपेमेंट मोरेटोरियम के विस्तार को लेकर हड़ताल जाने की धमकी दी है। कैब एग्रीगेटर्स के साथ काम करने वाले लगभग 2 लाख ड्राइवर हड़ताल में शामिल होंगे।