पूर्णिया। उत्पाद विभाग की टीम शनिवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पूर्णिया और बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र के बीच बने समेकित जांच केंद्र दालकोला चेकपोस्ट पर शराब तस्करी करते दो तस्कर को 918 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। तस्कर पिकअप वैन में बंगाल से शराब तस्करी कर पूर्णिया प्रवेश कर रही थी। शराब को गाड़ी में भूसा और कबाड़ी के नीचे छिपाकर रखे हुए थे। शराब तस्करी की सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान बंगाल की ओर से आ रही गाड़ी को रोककर जांच किया। इस दौरान गाड़ी से शराब बरामद हुई। उत्पाद विभाग की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी पर सवार दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर अनिकेत लाकंद्री सिलीगुड़ी का रहने वाला है और पंकज कुमार समस्तीपुर का रहने वाला है। जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षण सुमन कांत झा ने बताया कि शराब की खेप कहां ले जाया जा रहा था उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। तस्कर पूर्णिया में दूसरे को गाड़ी सौंपने की बात बता रहा है। मामले में दोनों तस्कर पर उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई कर मामले की जांच की जा रही है।